राहुल-प्रियंका ने जलियांवाला बाग शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री गांधी ने कहा “जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए वीर बलिदानियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह नरसंहार एक तानाशाही शासन की क्रूरता का प्रतीक है, जिसे यह देश कभी नहीं भूल सकता। इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमारे वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध डट कर लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।”

श्रीमती वाड्रा “क्रूर और अत्याचारी अंग्रेजी हुकूमत का सामना करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले जलियांवाला बाग नरसंहार के अमर शहीदों को सादर नमन। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उनकी विरासत की रक्षा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

Next Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Sun Apr 13 , 2025
जयपुर 13 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। […]

You May Like