भानपुरा पुलिस ने 1 किलो अल्प्राजोलम और 5 किलो डोडाचूरा पकड़ा

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो अल्प्राजोलम और 5 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लेदी चौराहा, भवानीमंडी आम रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्थान के झालावाड़ जिले के आवर पगारिया निवासी रोडूलाल मेघवाल (45) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक पारदर्शी थैली में रखा 1 किलो अल्प्राजोलम, सफेद कट्टे में छिपाकर रखा 5 किलो डोडाचूरा और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से मादक पदार्थों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विनय बुंदेला और भानपुरा पुलिस टीम ने की।

Next Post

इंडिया गठबंधन का सेंट्रल हॉल में बैठक के बाद विजय चौक पर धरना 

Fri Oct 9 , 2026
नई दिल्ली, पिछले कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में एक अहम बैठक कर भविष्य की रणनीति को अंतिम रूप दिया. इस बैठक के बाद सभी नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. […]

You May Like