करारा, 05 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले से एक दिन पहले बुधवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास किया।
आज यहां मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहयोगी सदस्यों के संरक्षण में अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अभ्यास किया। इसके साथ ही पिछले दो मुकाबलों बड़ा स्कोर करने में विफल रहे शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करते देखे गये।
भारतीय टीम पिछले मैच में मिली जीत से उत्साहित है और वह कल होने वाले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Next Post
ओलंपिक भारोत्तोलन वर्ग में बदलाव के बाद मीराबाई चानू अपना वर्ग बदलने को तैयार
Wed Nov 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा सोमवार को घोषित लॉस एंजेलिस 2028 के लिए ओलंपिक भार वर्गों के पुनर्गठन के बाद भारतीय स्टार मीराबाई चानू को एक वर्ग ऊपर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। टोक्यो 2020 में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक […]

You May Like
-
4 weeks ago
बुजुर्ग पेंशनधारी के खाते से 3 लाख रूपए गायब
-
1 year ago
नगर निगम का 4 हजार 782 करोड़ का रहा बजट
