इटारसी पुलिस ने चार जुआरी किए गिरफ्तार, 1.34 लाख रुपए बरामद

इटारसी। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देश पर जुआ-सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना इटारसी पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दादा धाम हनुमान मंदिर के सामने नाला मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और जुए में लगी कुल 1,34,600 रुपये नकद जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित खरारे, अर्जुन परते, सौरभ बैस और अजय राजपूत शामिल हैं। रोहित पर पहले से पॉक्सो सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं, जबकि अर्जुन परते आदतन जुआरी है और उसके विरुद्ध सात पुराने मामले हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा के मार्गदर्शन, एएसपी अभिषेक राजन के निर्देशन और एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद बेले, गुलाब रघुवंशी और आरक्षक अंकित, नरेन्द्र, राकेश, सतीश, टिल्लू शामिल थे।

Next Post

श्याम लाल कॉलेज ने शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य) को सात विकेट से हराया

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) रौनक राव (23 रन पर 5 विकेट) और देवांश बिष्ट (14 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज मैदान पर दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 में शहीद भगत सिंह कॉलेज […]

You May Like