श्याम लाल कॉलेज ने शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य) को सात विकेट से हराया

नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) रौनक राव (23 रन पर 5 विकेट) और देवांश बिष्ट (14 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज मैदान पर दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 में शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य) को सात विकेट से हरा दिया।

श्याम लाल कॉलेज के कप्तान विनय नेगी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रौनक राव और देवांश बिष्ट के गेंदबाजी आक्रमण के आगे शहीद भगत सिंह कॉलेज की टीम 21.5 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई। जवाब में श्याम लाल कॉलेज ने 15.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा:- शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य): 21.5 ओवर में 80 रन (भव्य तोमर 26, गौरांश 24, वरुण देव 17, रौनक राव 23 रन देकर 5 विकेट, देवांश बिष्ट 14 रन देकर 4 विकेट)।

श्याम लाल कॉलेज: 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 81 (पारस जयशवाल 23 नाबाद, विनय नेगी 16 नाबाद, रवि राज 19)।

Next Post

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की माताश्री को दी गई अंतिम विदाई

Fri Oct 31 , 2025
बेगमगंज। सांची क्षेत्र के विधायक एवं ग्राम बेरखेड़ी निवासी डॉ. प्रभुराम चौधरी की माताश्री श्रीमती सुमित्रा देवी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को एम्स भोपाल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एम्स पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और चौधरी परिवार के […]

You May Like