मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवरात व नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

सिंग्रामपुर/दमोह.जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर नगदी और जेवरात सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंग्रामपुर के टगरा मोहल्ला निवासी रोशनी रैकवार पति मदन रैकवार मंगलवार को अपने बच्चों के साथ अपनी मां का हालचाल जानने के लिए ग्राम लमतरा गई थीं.उनका एक पुत्र परीक्षा देने स्कूल गया हुआ था, जबकि पति मदन रैकवार ट्रक चालक हैं और काम के सिलसिले में दमोह गए हुए थे.घर पूरी तरह सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दोपहर के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि परीक्षा देकर जब बड़ा पुत्र घर लौटा और ताला खुला देखा घर के अंदर प्रवेश किया तो घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला. गोदरेज और अलमारी खुली हुई थीं तथा सामान बिखरा पड़ा था. यह देखकर उसने तुरंत अपनी मां को सूचना दी. सूचना मिलने पर रोशनी रैकवार अपने भाई के साथ घर पहुंचीं और स्थिति देखकर सिंग्रामपुर पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी.पीड़िता रोशनी रैकवार ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और लॉकर तोड़कर अलमारी में रखी करीब 12 हजार रुपये की नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए.उन्होंने आशंका जताई कि चोरी की वारदात को किसी ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया है जिसे परिवार की गतिविधियों और घर के खाली होने की पूरी जानकारी थी.दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस के डर के बिना दिन के उजाले में भी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

आवासी पट्टे की भूमि पर तान दिया कमर्शियल काम्पलैक्स,  सरकारी रिकार्ड भी गायब,जनहित याचिका में सनसनीखेज आरोप

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर के रामपुर स्थित आवासीय पट्टे की भूमि पर कमर्शिलय काम्पलैक्स का निर्माण किये जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। दायर मामले में आरोप है कि पट्टा निरस्त होने के बाद अनावेदक ने कब्जा कर भूमि विस्तार करते हुए आर्थिक लाभ उठाने अवैध कमर्शियल निर्माण किया है। […]

You May Like