डॉ. दिलीप आचार्य को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

इंदौर : इंदौर सर्जन्स रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिलीप कुमार आचार्य को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

सचिव ट्रस्टी डॉ. नरेंद्र पाटीदार ने बताया कि यह पुरस्कार 2005 से प्रतिवर्ष उन सर्जनों को दिया जाता है जिन्होंने 25 वर्षों से अधिक समय तक मरीजों की सेवा और सर्जिकल गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डॉ. आचार्य ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर से शिक्षा प्राप्त की और विभिन्न चिकित्सा संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे वर्तमान में श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में एडजेक्ट प्रोफेसर हैं।

Next Post

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) रेडिको द्वारा संचालित दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का 5वां संस्करण 26 मार्च, 2026 को प्रतिष्ठित दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू होगा, जो भारत की प्रमुख एमेच्योर गोल्फ लीग के रूप में अपनी स्थिति को फिर से साबित करेगा। 24 टीमों और 480 गोल्फरों को […]

You May Like