
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में मुकाबला बेहद रोचक होता जा रहा है। दूसरे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 219 वोटों की बढ़त बनाने में सफल रही, लेकिन तीसरे राउंड में भाजपा ने वापसी करते हुए फिर बढ़त हासिल कर ली। हालांकि भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार घटती नजर आ रही है।
मतगणना के तीन राउंड पूरे होने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कुल 139 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड में भाजपा को 4,262, कांग्रेस को 4,998 और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) को 1,344 वोट मिले। शुरुआती राउंड में भाजपा को मिली बढ़त दूसरे राउंड में कांग्रेस के पक्ष में चली गई थी, लेकिन तीसरे राउंड के बाद एक बार फिर भाजपा ने मामूली बढ़त बना ली है। मतगणना जारी है और आगामी राउंड में परिणाम बदलने की संभावना बनी हुई है।
