
बालाघाट।
सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में 1435 दिव्यांग व वृद्धजनों को 5058 सहायक उपकरण वितरित किये गए। सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि भारत सरकार और मप्र शासन का प्रयास है कि कैसे भी हितग्राहियों तक योजनाओँ का लाभ पहुँचाया जाए। इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें है। यह शिविर भी उन्ही में से एक है, इससे पूर्व भी जनवरी माह में दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को बड़े स्तर पर सहायक उपकरण वितरित किये गए। इस शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा 8 से 19 अप्रैल तक विकासखंड वार शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में चिन्हांकित करने के पश्चात एलिम्को द्वारा उपकरण बनाएं गए। अब यही लक्ष्य है कि एक-एक चिन्हित व्यक्ति को ये उपकरण पहुचाएं जाए। साथ ही आगे भी ऐसे शिविरों के द्वारा चिन्हित कर सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि प्रयास किये गए की जिनके पास सहायक उपकरण नही है, उन्हें चिन्हित कर उपकरण प्रदान किये जायें। उद्देश्यों के तहत शिविरों का आयोजन हुआ और आज वितरण किया जा रहा है। आगे भी शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण प्रदान कर सेच्युरेशन करने की स्थिति में बढ़ रहें है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने भी स्वागत संबोधन में शिविरों के सम्बंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश मंगलानी, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, नपा सभापति योगिता बोपचे, पार्षद श्रीमती संगीता कावरे, राज हरिनखेड़े, श्वेता जैन, वंदना बारमाटे, सुधीर चीले कमलेश पांचे,एसडीएम गोपाल सोनी, सीएमओ बीडी कतरोलिया,समाजिक न्याय विभाग की नूपुर झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय बैस ने किया।
