भाजयुमो: CM बोले 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाएंगे, युवा निभाएं अहम भूमिका

भोपाल। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद और युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज में ऐसी छवि बनाने का आह्वान किया, जो प्रेरणादायी हो। हेमंत खण्डेलवाल ने युवाओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। हितानंद ने विपक्ष के झूठे नैरेटिव का साक्ष्यों सहित जवाब देने पर जोर दिया। बैठक में ‘समर्पण’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। वैभव पंवार ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की जिम्मेदारियां निभाते हुए अंत्योदय के लक्ष्य की ओर कार्यरत हैं। बैठक में कारगिल विजय दिवस, पौधारोपण, और ‘एक देश-एक चुनाव’ जैसे अभियानों पर आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई।

Next Post

128 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Mon Jul 21 , 2025
मंडला। थाना महाराजपुर पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 128 लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1 लाख 17 हजार 880 रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को पुलिस को […]

You May Like