भिंड: दबोह थाना क्षेत्र के मुरावली गांव में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आकाश कौरव के रूप में हुई है। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि आकाश रविवार की दोपहर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।
तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गांव में पथू चौरसिया के मकान के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान ग्रामीणों ने आकाश कौरव के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की हत्या हुई है या यह दुर्घटना है।
