भिंड: भिंड में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष बसपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी बसपा में शामिल होंगे। बसपा नेता नरेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताई बीएसपी की नीतियां।
बसपा नेता नरेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में बीएसपी की नीतियां बताई। भिंड अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी के कांग्रेस को अलविदा कहकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामने से राजनीति गरमा गई है। उन्होंने ग्वालियर में बसपा की सदस्यता ली, जिसके बाद भिंड में प्रेसवार्ता कर इस राजनीतिक परिवर्तन की जानकारी दी। वे विधानसभा चुनाव लड सकते हैं।
