हॉकी प्रतियोगिता का खिताब रहा सिवनी के नाम, केरल को हराया

देवरी। शहीद प्रकाश गुप्ता की स्मृति में नगर देवरी के शहीद प्रकाश स्टेडियम में आयोजित 49वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में सिवनी की टीम ने केरल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुबह सेमीफाइनल के दो मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल सागर और केरल के बीच हुआ, जिसमें केरल ने सागर को 5–4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सिवनी और उमरिया के बीच खेला गया, जिसमें सिवनी ने उमरिया को 5–1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

शाम को खेले गए फाइनल मुकाबले में हजारों दर्शक मौजूद रहे। सिवनी और केरल के बीच खेला गया यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिसके बाद मैच का निर्णय (शूटआउट) के माध्यम से किया गया। शूटआउट में सिवनी ने केरल को 1 गोल से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

 

Next Post

लापता किशोरी का जंगल के नाले में मिला शव

Mon Jan 26 , 2026
सतना : सप्ताह भर पहले भैंस चराने के लिए घर से निकली किशोरी का क्षत विक्षत शव जंगल के नाले में पड़ा मिला. पुलिस द्वारा शव का विस्तृत पोस्टमार्टम कराते हुए घटना के पीछे के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं बच्ची का यह हालत देख परिजनों […]

You May Like