लापता किशोरी का जंगल के नाले में मिला शव

सतना : सप्ताह भर पहले भैंस चराने के लिए घर से निकली किशोरी का क्षत विक्षत शव जंगल के नाले में पड़ा मिला. पुलिस द्वारा शव का विस्तृत पोस्टमार्टम कराते हुए घटना के पीछे के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं बच्ची का यह हालत देख परिजनों का रो रो कर बुला हाल हो गया.मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदहली गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी दुर्गा यादव पिता रामकलेश 17 जनवरी की सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकली थी. देर शाम होने पर भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. काफी खोजने के बावजूद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत की गई.

हलांकि पुलिस द्वारा लापता लडक़ी तलाश करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे थे वैसे वैसे परिजनों के बीच अनहोनी की आशंका गहराती जा रही थी. इसी कड़ी में मामले में नया मोड़ तब आ गया जब रविवार की सुबह पपरा के जंगल में स्थित एक नाले में लडक़ी का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया गया कि शव काफी पुरान हो जाने के कारण उस पर कीड़े लग चुके थे. बच्ची के शव को इस हाल में देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया. थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
 सर्चिंग करती रही पुलिस
बालिका के लापता होने की शिकायत करने के बावजूद भी ताला थाना पुलिस का लचर रवैया देख चिंतित परिजनों द्वारा एसडीओपी ख्याति मिश्रा के समक्ष गुहार लगाई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी द्वारा थाना पुलिस को बालिका की तलाश करने के निर्देश दिए गए. जिसके चलते पुलिस द्वारा गांव के आस पास स्थित जंगल में सर्चिंग की गई. लेकिन पुलिस द्वारा सर्चिंग में कितनी गंभीरता बरती गई इसकी तस्दीक रविवार को किशोरी का क्षत विक्षत शव मिलने के जरिए की जा सकती है

Next Post

10 दिन में तीन जिलों में अपहरण के तीन मामलों का खुलासा, सभी पीड़ित सकुशल मुक्त

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले 10 दिनों में बैतूल, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में अपहरण के तीन गंभीर मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए सभी पीड़ितों को सकुशल मुक्त कराया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने […]

You May Like