टांडा में संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, 4 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार

धार। आयुक्त दीपक सिंह की पहल और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बाग विकासखंड के ग्राम टांडा में संभाग स्तरीय बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टांडा में संपन्न हुआ। इसमें इंदौर, गुजरात और बड़वानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ धार जिले की स्वास्थ्य टीम ने सेवाएँ दीं।

शिविर में कुल 4,233 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें सोनोग्राफी, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा, चर्म रोग, नाक-कान-गला, हृदय, शिशु रोग और कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। आयुष विभाग ने 842 मरीजों का इलाज किया और 186 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में 12 लोगों ने रक्तदान भी किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित होंगे ताकि गरीब व आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Next Post

किसानों को 9 से मिलेगी पर्याप्त यूरिया

Sun Sep 7 , 2025
सिंगरौली। जिले में यूरिया खाद का नया रैक 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे पहुंच जाएगा, जिसका वितरण अगले दिन मंगलवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसानों से अपील की गई है कि वे परमिट बनवाकर खाद लें। […]

You May Like