चलती वैन में भड़की आग, 12 लोगों ने कूदकर बचाई जान

जबलपुर। गौर तिराहे के पास समाधि रोड टीएफआरआई के आगे मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती मारूति वैन में आग भड़क उठी। आग भड़कते ही कार के अंदर बैठे 12 लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। ये सभी लोग निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में इनकी वैन में आग भड़क उठी ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि जब वैन टीएफआरआई के पास पहुंची तभी अचानक इंजन वाले हिस्से से घना धुआं निकलने लगा। यात्रियों के शोर मचाते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी रोक दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन के अगले हिस्से को पूरी तरह घेर लिया। वाहन में सवार सभी 12 यात्री आनन-फानन में बाहर कूदे। यात्रियों का कहना है कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। जानकारी के अनुसार वैन विकास ठाकुर नामक व्यक्ति की है जिसमें उसके परिवार के 12 लोग शामिल थे।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। हादसे के कारण समाधि रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग खोलकर सामान्य कराया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। इस संबंध में फायर ब्रिगेड अमले ने बताया कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Next Post

मुरैना में ताऊ ने तीन माह की भतीजी से कर डाला दुष्कर्म

Tue Dec 30 , 2025
मुरैना। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला मुरैना शहर के उत्तमपुरा से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई की दुधमुंही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी की चाची ने बताया कि सुबह वह नहा रही थी, जबकि उनके बेटे की पत्नी सोई हुई […]

You May Like