मुरैना में ताऊ ने तीन माह की भतीजी से कर डाला दुष्कर्म

मुरैना। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला मुरैना शहर के उत्तमपुरा से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई की दुधमुंही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी की चाची ने बताया कि सुबह वह नहा रही थी, जबकि उनके बेटे की पत्नी सोई हुई थी। जेठ का बेटा बार-बार अंदर आ रहा था और उनके बेटे की 3 माह की बच्ची को खिलाने के लिए ले जाने को कह रहा था। दादी के मुताबिक उसने मना भी किया, लेकिन वह नजर बचाकर बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ हैवानियत की।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि 30 वर्षीय आरोपी विवाहित है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।

Next Post

मेयर इन काउंसिल ने की निगम के आय-व्यय पत्रक की समीक्षा

Tue Dec 30 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के आय व्यय पत्रक वर्ष 2026-27 के प्रस्तुतिकरण एवं चर्चा हेतु महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आय व्यय पत्रक 2026-27 की समीक्षा कर बजट हेतु प्रावधान किए जाने के लिए चर्चा की गई। बाल भवन के टीएलसी में […]

You May Like