
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के आय व्यय पत्रक वर्ष 2026-27 के प्रस्तुतिकरण एवं चर्चा हेतु महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आय व्यय पत्रक 2026-27 की समीक्षा कर बजट हेतु प्रावधान किए जाने के लिए चर्चा की गई।
बाल भवन के टीएलसी में आयोजित बजट प्रस्तुतिकरण बैठक में विभिन्न विभागों में होने वाले आय एवं व्यय की चर्चा हेतु बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रशासन, जल प्रदाय एवं सम्पत्ति कर की चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, उपासना यादव, मोनिका मनीष शर्मा, शकील मंसूरी, विनोद माठू यादव, अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, प्रदीप सिंह तोमर, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला एवं संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
