युवकों ने एक दूसरे को मारे चाकू, दो घायल

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत झंडाचौक साहू श्रृंगार की कुलिया में चाकूबाजी हो गई।युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से वार किया जिसमें दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी 27 वर्ष निवासी झंडाचौक पुरानी बस्ती रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि झंडाचौक साहू श्रृंगार की कुलिया में संजू पटैल (लोधी) आकर उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो संजू पटैल जातिगत शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर चाकू से हमलाकर उसके चेहरे, आँख के नीचे एवं वायें हाथ की गदेली में चोट पहॅुचा दी, जान से मारने की धमकी दिया।

वहीं संजू पटैल 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती विश्वकर्मा मोहल्ला झंडा चौक ने बताया कि राहुल चौधरी से उसका पैसों के लेन देन पर से पुराना विवाद चल रहा है, उसने राहुल चोधरी से पुराने पैसे देने को कहा तो राहुल उससे बहस करने लगा और गुस्से में उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ की भुजा, कांख के नीचे एवं पेट में वायें तरफ चोटें पहुॅचा दी।

Next Post

होटल में सजा था जुआ फड़, पुलिस का छापा पड़ते ही भाग निकले कई जुआरी

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: आराध्या होटल शिवाजी चौक मदनमहल में जुआ फड़ सजा हुआ था, पुलिस का छापा पड़ते ही कई जुआरी भाग निकले। पुलिस के साथ सिर्फ 2 जुआडी लगे जिनके कब्जे से‌ नगद 5 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।टीआई श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि […]

You May Like

मनोरंजन