होटल में सजा था जुआ फड़, पुलिस का छापा पड़ते ही भाग निकले कई जुआरी

जबलपुर: आराध्या होटल शिवाजी चौक मदनमहल में जुआ फड़ सजा हुआ था, पुलिस का छापा पड़ते ही कई जुआरी भाग निकले। पुलिस के साथ सिर्फ 2 जुआडी लगे जिनके कब्जे से‌ नगद 5 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।टीआई श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आराध्या होटल शिवाजी चौक मदनमहल में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं.

सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर अभय सिंह ठाकुर 36 वर्ष निवासी शिवाजी चौक मदनमहल, रोहित ठाकुर 34 वर्ष निवासी कंचन परिसर के पास शिवाजी चौक मदनमहल को पकड़ा गया जुआडि़यों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 5 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआडि़यों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सूत्रों के मुताबिक कई जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं।

Next Post

नर्मदा के घाटों पर बढ़ा जलस्तर

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: बरगी बाँध के जलाशय स्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे पांच जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर कर दी गई। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी हो गई।जानकारी केमुताबिक रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी […]

You May Like