नर्मदा के घाटों पर बढ़ा जलस्तर

जबलपुर: बरगी बाँध के जलाशय स्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे पांच जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर कर दी गई। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी हो गई।जानकारी केमुताबिक रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जल स्तर गुरुवार दोपहर 12 बजे 422.90 मीटर आंका गया था। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 101.16 प्रतिशत है और बांध में पानी की आवक 794 क्यूमेक है।

बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने गुरुवार शाम 6 बजे जल की निकासी की मात्रा को 237 क्यूमेक से बढाकर 780 क्यूमेक किया गया इसके लिये बांध के वर्तमान में खुले 5 जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर की गई। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी हो गई। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।

Next Post

अस्पताल से भागकर घर पहुंचे मरीज ने कर ली खुदकुशी, पसरा मातम

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत प्रेमसागर बंगाली कालोनी वंशकार मोहल्ला में अस्पताल से भागकर घर पहुंचे मरीज ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली‌‌। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक का लीवर खराब हो गया था जिसके चलते वह परेशान था और तनाव में ही उसने यह आत्मघाती […]

You May Like