ई-विकास प्रणाली: रकबे के अनुसार मिलेगा खाद 

राजगढ़। ई-विकास प्रणाली के तहत किसान ऑन लाइन पंजीयन करवाकर अपनी भूमि के रकबे के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे, इससे खाद वितरण को लेकर पारदर्शिता बनी रहेगी.

इसको लेकर कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को विकास प्रणाली के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय क्रियान्वन बैठक का आयोजन किया गया

अनियमितताएं होंगी दूर

बैठक में कहा गया कि यह व्यवस्था उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की होने वाली अनियमितता और असुविधा को समाप्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है. किसानों को लम्बी-लम्बी लाईनों में नहीं लगकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

उप संचालक कृषि सचिन जैन ने कहा कि ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण की जानकारी दी जाएगी. साथ ही जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालयों पर भी कृषि रथ का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा.

Next Post

सीतारमण ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के साथ राजधानी में किया बजट-पूर्व विचार-विमर्श

Sat Jan 10 , 2026
नई दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट की तैयारियों के सिलसिले में राज्यों और विधायिका वाले केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की और उनकी वित्तीय प्राथमिकताओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुना। वित्त मंत्री ने उनसे 2026-27 के बजट […]

You May Like