सलकनपुर। आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर देवीधाम सलकनपुर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं ग्राम पंचायत सलकनपुर के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए देवीधाम के प्रवेश द्वार तक पहुंची. यहां से यात्रा ने पूरे ग्राम का भ्रमण किया और रोपवे मार्ग होते हुए वापस विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, व्यापारी, ग्रामीण एवं सामाजिक बंधु शामिल हुए. इस अवसर पर सरपंच मंजू दायमा, व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य केके चौरसिया, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, बूथ अध्यक्ष जतिन सोनी, गंगाराम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
तिरंगा यात्रा से में देशभक्ति नारों से गूंजा सलकनपुर
