जन क्रांति न्याय यात्रा में शामिल हुए करणी सेना अध्यक्ष: जीवन सिंह शेरपुर

दमोह. करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर जिला दमोह के द्वारा जन क्रांति न्याय यात्रा व जनसभा का आयोजन दमोह में किया गया.जिसमें करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर दमोह पहुंचे.जन क्रांति न्याय यात्रा जबलपुर नाका स्थित दमयंती होटल से जबलपुर नाका, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली,स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक स्थित मानस भवन पहुंची. जहां विशाल आम सभा आयोजित की गई.मनचासी नदियों द्वारा सर्वप्रथम पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.वहीं सर्व समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़े पुष्पाहार द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण दमोह जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर ने दिया. करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सर्व समाज के हितों और रक्षा हेतु 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन करने जा रहे हैं. जिसमें आप सभी जिले के सर्व समाज के बंधुओ का समर्थन और सहयोग लेने आया हूं.समाज को उनके अधिकार मिले वंचितों को न्याय मिले यह हमारा जन क्रांति न्याय यात्रा का मूल उद्देश्य है. जिसको लेकर हम मप्र के प्रत्येक जिले में पहुंच रहे हैं. मैं बहुत ही प्रसन्न हूं की बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग आज इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं. 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आप सब अधिक से अधिक संख्या में हरदा पधारे और हमारे जन क्रांति न्याय आंदोलन को सफल बनाएं. न्याय यात्रा का बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व सर्व समाज के लोगों के माध्यम से भव्यता के साथ स्वागत किया गया. जिनका भी करनी सेना परिवार दमोह द्वारा आभार माना गया.

Next Post

श्योपुर में किसान न्याय यात्रा निकाली जीतू पटवारी ने

Fri Nov 21 , 2025
श्योपुर। श्योपुर में किसानों के मुआवजे, बिजली बिल राहत और केसीसी ऋण माफी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसान न्याय यात्रा पर आज श्योपुर पहुंचे। उनके साथ राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी थे। दोनों नेता शिवपुरी रोड स्थित रेस्ट हाउस से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए […]

You May Like