
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बुधवार को बरेला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मालखाने में जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। साथ ही थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाने के निरीक्षण उपरांत आपने थाने के बाहर परिसर व बरेला पुलिस लाईन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बरेला अनिल पटेल, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा उपस्थित रहे।
