बलात्कार के आरोपी को अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

रीवा, 22 फरवरी, सोशल साइड में पहले दोस्ती हुई और उसके बाद बातचीत का दौर मुलाकात तक पहुंचा.

नौकरी का झासा देकर युवक ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद डऱा धमका कर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीडि़ता की शिकायत पर अमहिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कालेज चौराहे के पास स्थित रूतबा रेस्टोरेंट में बने कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया. थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि 21 फरवरी 25 को 19 वर्षीय पीडि़ता निवासी अनंतपुर थाना वि0वि0 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से मेरी जान पहचान रवि गुप्ता निवासी दुआरी थाना गुढ़ से हुई थी फिर हम दोनो की बात होने लगी. रवि गुप्ता ने नौकरी दिलाने के लिए बातचीत करने के लिए 13 फरवरी 24 को रूतबा रेस्टोरेंट कॉलेज चौराहा के पास बुलाया था और चाउमीन खिलाया था फिर रूतबा रेस्टोरेंट में ऊपर बने कमरे में ले जाकर जबरजस्ती मेरा मुंह दबाकर बलात्कार किया. उसके बाद कई बार डरा धमकाकर मेरे साथ बलात्कार किया है. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया. मुखबिर की सूचना पर 22 फरवरी आरोपी रवि गुप्ता पिता स्व भगवानदास गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी दुआरी थाना गुढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. इसके पूर्व भी रूतबा रेस्टोरेंट में इस तरह का मामला सामने आ चुका है.

Next Post

जीआईएस का समापन समारोह शाह करेंगे

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 से मध्यप्रदेश, औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को साकार करने की दिशा में निवेशकों को प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं से अवगत कराते हुए, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को एक फेवरेट […]

You May Like