जांच में खुलासा: पत्नि, मायके पक्ष की प्रताड़ना के कारण की थी खुदकुशी

जबलपुर।‌ सिविल लाईन थाना अंतर्गत प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर एक युवक ने जहर खा लिया था जिसकी मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।‌ मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक को पत्नी और मायके पक्ष ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया था। जांच के बाद पुलिस ने पत्नि व मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर से कार्तिक पटैल 25 वर्ष निवासी ग्राम तलैया कोहरी थाना केमोर जिला कटनी द्वारा जहर का सेवन करने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।‌ दौरान उपचार के उसकी मौत हो गई थी। जांच के दौरान मृतक पटेल के पेंट की जेब से सुसाईड नोट मिला जिसमें कार्तिक द्वारा लेख किया गया कि पत्नी करिश्मा अपने मायके में फोन लगाकर बुलायी, पहुंचा तो वो लोग मेरे को बहुत मारे, बर्दाश्त नहीं हुआ, अपनी जान ससुराल वालों की वजह से दे रहा हूॅ । मृतक के सुसाइड नोट की हेंड राईटिंग की जांच प्रलेख परीक्षक जहांगीराबाद भोपाल से कराई गयी। मृतक कार्तिक की पत्नी करिश्मा पटैल, उसके मायके पक्ष के सीताराम पटैल, साहिल पटेल, रामलाल पटेल, द्वारा कार्तिक पटैल को प्रताडि़त करना, मारपीट करना एवं अपमानित करने के कारण कार्तिक पटेल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करना पाया गया। सम्पूर्ण जांच पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

शिक्षिका के गले से लूटा मंगलसूत्र 

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत चुंगी पुरवा में स्कूटी सवार लुटेरों ने शिक्षिका के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने बताया कि श्रीमती राधा शर्मा 40 वर्ष निवासी राजुल सिटी ज्ञानोदय स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सरस्वती ज्ञान मंजिल स्कूल पुरवा गढ़ा में शिक्षिका […]

You May Like