शिक्षिका के गले से लूटा मंगलसूत्र 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत चुंगी पुरवा में स्कूटी सवार लुटेरों ने शिक्षिका के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती राधा शर्मा 40 वर्ष निवासी राजुल सिटी ज्ञानोदय स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सरस्वती ज्ञान मंजिल स्कूल पुरवा गढ़ा में शिक्षिका है। सुबह लगभग 8-20 बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। जैसे ही पुरवा मुख्यमंत्री संजीवनी हास्पिटल के सामने पहुॅची तभी सामने से नीले कलर की स्कूटी में 2 लड़के आये, स्कूटी चलाने वाला मटमैले रंग की फुल शर्ट, पीछे बैठा लडका नीली शर्ट पहने था, गले में सफेद गमछा डाले था, आये और चलती हुयी गाड़ी से उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र जिसमें पेंडल, गुरिया लगा था गले से छीनकर पंडा की मढि़या तरफ भाग गये।

Next Post

पति पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर। औरिया निवासी एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पति के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बीएस गोठरिया ने बताया कि 12 जुलाई 25 को भारत प्रसाद सेन 56 वर्ष निवासी गौर सालीवाड़ा बरेला ने […]

You May Like