अशोकनगर। गुना बीना रेलखंड के अशोकनगर जिला अस्पताल के पास स्थित फाटक पर एक महिला आज सबेरे ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे फाटक और ओवर ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से उठवाया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकती है।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, ओवर ब्रिज और फाटक पर लगी लोगों की भीड़
