रांची,14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य कार्यालय रांची में बाबा भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया।
जयंती समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बुद्धिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी, भारतीय खेत मजदूरी यूनियन के राज्य सचिव इम्तियाज़ खान, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अजय कुमार सिंह फरजाना फारूकी उपस्थित थे। इन नेताओं ने कहा की बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संकल्पित है। आज देश की महा ग्रंथ संविधान जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश को दिया नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित नहीं है, लगातार संविधान में संशोधन कर शोषित पीड़ित दलित वंचित एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार को छीना जा रहा है, इसीलिए संविधान को बचाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार संघर्षरत है।
नेताओं ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के हाथों में संविधान सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस भी 100 बार संविधान में संशोधन कर कमजोर करने का प्रयास किया है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया। लाल झंडा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा संविधान के पक्षधर रहा है।संविधान को बचाने के लिए संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर छात्र नेता रोशन लिंडा ने अपने साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। जिला सचिव अजय सिंह ने उन्हें लाल पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।संकल्प सभा में फरजाना फारुकी राजेंद्र रविदास,मनोज ठाकुर, किरण कुमारी,कृष्ण कुमार वर्मा,महेंद्र रोशन,इम्तियाज अहमद, राम सिंह,जावेद अंसारी, इशहाक अंसारी, अमीरउल्ला,राजेश कुमार, रविदास,सहित कई साथी उपस्थित थे।
