रायसेन में हिंदू उत्सव समिति की बैठक

रायसेन। नगर के गोपालपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री हिंदू सत्संगति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी मिथिलेश सोनी ने की। इस अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने सभी पूर्व अध्यक्षों का स्वागत किया।

बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सभी आयोजन धूमधाम और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाए जाएंगे। समिति ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों की भागीदारी हो। पूर्व अध्यक्षों ने अपने विचार व सुझाव भी साझा किए।

Next Post

बिटिया की मौत पर मौन प्रदर्शन,गड्ढे वाली सड़क पर थोड़ी देर किया आराम

Sat Aug 23 , 2025
बुरहानपुर: कल खराब सड़कों के चलते बिटिया रोड पर हुई शहर की एक बेटी की मौत एवं शहर की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर कांग्रेस द्वारा मौन प्रदर्शन सिंधी बस्ती चौराहे पर किया गया । सभी ने मुंह पर काली पट्टी ओर हाथों में सड़क की भयावहता प्रदर्शित […]

You May Like