बुरहानपुर: कल खराब सड़कों के चलते बिटिया रोड पर हुई शहर की एक बेटी की मौत एवं शहर की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर कांग्रेस द्वारा मौन प्रदर्शन सिंधी बस्ती चौराहे पर किया गया । सभी ने मुंह पर काली पट्टी ओर हाथों में सड़क की भयावहता प्रदर्शित करती नारे लिखी तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया ।
इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल सहित कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी असगर चौधरी, संजय चौकसे, सोहराब कुरैशी, असलम खान, भावेश सिंह तोमर, जमील चौहान, अरुण महाराज जोशी, वसीम बक्श, शहजाद नूर, फैज पठान, आकिबुद्दीन, शाहिद अंसारी, कैलाश पाटिल, हफीजुद्दीन मंसूरी, दीपक जंगले, औजेर अंसारी, अकरम पठान, राजकुमार बचवानी सहित अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
