सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब मरीजों की सीधी भर्ती शुरू

इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब मरीजों को सीधे भर्ती होने की सुविधा शुरू कर दी गई है. पहले एमवाय अस्पताल की ओपीडी और कैजुअल्टी से विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुशंसा के बाद ही मरीजों को यहां रेफर किया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद संबंधित विभागों के मरीज सीधे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे.

अस्पताल में फिलहाल कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभाग के मरीजों को यह सुविधा मिलेगी. इसके लिए इमरजेंसी कैजुअल्टी व्यवस्था को मजबूत करते हुए छह सीएमओ की नियुक्ति भी की गई है, जिससे मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन भर्ती की सुविधा मिल सकेगी. अब तक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अधिकांश मरीज एमवाय अस्पताल की ओपीडी और कैजुअल्टी से विशेषज्ञों की सलाह के बाद भेजे जाते थे. गंभीर और विशेष परिस्थितियों में ही मरीजों को सीधे भर्ती किया जाता था. नई व्यवस्था से मरीजों को इलाज के लिए रेफरल प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा के प्रयासों से यह सुविधा शुरू की गई है. इससे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालित विभागों में मरीजों को उपचार के लिए बेहतर और त्वरित सुविधा मिल सकेगी.

सेवाओं के लिए व्यवस्था मजबूत
अब संबंधित विभागों के मरीजों को सीधे अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा. इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी व्यवस्था मजबूत की गई है.
– डॉ. डी.के. शर्मा, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

Next Post

सडक़ हादसों में पांच घायल

Thu Jul 23 , 2026
जबलपुर: अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुंडम पुलिस ने बताया कि अमन स्वामी 27 वर्ष निवासी गोराबजार का साथी अजय सिंह पवार, अंश बजाज एवं अनीश बजाज चारों 2 मोटर सायकलों से कपड़े बेचने के लिये कुण्डम आये […]

You May Like