लकड़ी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा फायर अमला

भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक लकड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में केमिकल भी होने के चलते आग भीषण हो गई. घटना की जानकारी तुरंत ही फायर बिग्रेड को दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों से आग को बुझाया गया. फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. हादसे के चपेट में किसी व्यक्ति के चपेट में आने की जानकारी सामने नहीं आई है. आग लगने से फैक्ट्री संचालक को भारी नुकसान हुआ है.

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक लकड़ी की फैक्ट्री में रात के समय आग लग गई. फैक्ट्री के अंदर टनों में लकड़ी, केमिकल, थ्रिनर सहित सामान रखे थे. फैक्ट्री के अंदर थ्रिनर रखा होने से आग पर पानी डालने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. फायर कर्मियों के सूझबूझ से अंदर रखे ज्वलनशील पदार्थों को अलग किया गया. फैक्ट्री की कई दिवालों को तुंरत ही तोड़ा गया. मौके पर गांधीनगर, गोविंदपुरा, कोलार, बैरागढ़, फतेहगढ़, आईएसबीटी, कबाड़खाना फायर स्टेशन से फायर अमले को सूचित किया गया. इस मौके पर नगर निगम के करीब 40 अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. फैक्ट्री की दिवाल से जुडी अन्य फैक्ट्रियों तक आग न पहुंच सके. इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी सर्तकता बरती और आग पर समय रहते काबू पाया. फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से दोपहर तक आग सुलगती रही.

गोविंदपुरा इलाके में संचालित जिस फैक्ट्री में आग लगी. बताया गया कि वहां पर अलग-अलग किस्म की महंगी लकड़ियों के घरेलू और व्यवसायिक सामान बनाये जाते हैं. इसके साथ ही जिस फैक्ट्री में आग लगी उसके आसपास उसी संचालक की करीब चार फैक्ट्रियां संचालित हैं. फायर कर्मयियों के साहसी कार्य के चलते अन्य फैक्ट्रियों तक आग नहीं पहुंच सकी.

Next Post

कमर में दो और हाथ में एक छुरी लहराते घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, टीटी नगर पुलिस ने दबोचा

Sat May 30 , 2026
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को 3 अवैध छूरी के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पलाश होटल के पीछे बाणगंगा पर हाथ में छुरी लहराते हुए घूम रहा […]

You May Like