मुंबई मेल में अचानक बिगड़ी यात्री की तबीयत 

नरसिंहपुर। पश्चिम मध्य रेल के नरसिंहपुर स्टेशन पर गुरुवार 7 मई को 12322 मुंबई-हावड़ा मेल में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यात्री 36 वर्षीय रमेश मुंबई से कोडरमा जंक्शन जा रहा था। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि यात्री चिकन पॉक्स से पीडि़त है और यात्रा के दौरान बार-बार बेहोश हो रहा है। इसके बाद ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही स्थिति संभाली गई। स्टेशन पर मौजूद रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने तुरंत यात्री की जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। यात्री को दवाईयां देने के बाद हालत में सुधार होने पर आगे यात्रा की अनुमति दी गई। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण और बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो तेजी से फैल सकती है। डॉक्टर ने कहा कि ऐसी बीमारी में मरीज को आराम, तरल पदार्थ और सही दवा की जरूरत होती है। गंभीर स्थिति में यात्रा करना मरीज और अन्य यात्रियों दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। रेलवे डॉक्टर ने यात्रियों से अपील की कि बीमारी की स्थिति में यात्रा से बचें और चिकित्सक की सलाह के बाद ही सफर करें, ताकि किसी अन्य को संक्रमण का खतरा न हो।

Next Post

​मप्र में कांग्रेस का महा-चक्काजाम: MSP और कर्ज के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे दिग्गज, सरकार को दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Thu May 7 , 2026
भोपाल। किसानों के साथ अन्याय, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपर्याप्त खरीदी और कृषि उपज के उचित दाम नहीं मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य भर में व्यापक “चक्काजाम” आंदोलन आयोजित […]

You May Like