कमर में दो और हाथ में एक छुरी लहराते घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, टीटी नगर पुलिस ने दबोचा

भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को 3 अवैध छूरी के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पलाश होटल के पीछे बाणगंगा पर हाथ में छुरी लहराते हुए घूम रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों को मारने की धमकी देते पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू उर्फ राज राठौर (21) निवासी श्यामला हिल्स का बताया. आरोपी के दाहिने हाथ में एक लोहे की छुरी मिली. संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो कमर के दाहिने तरफ दूसरी और बायें तरफ तीसरी धारदार छुरी मिली. तीनो छुरी रखने के संबंध में वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने तीनो छुरी बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. आरोपी के आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर उसके खिलाफ पूर्व से दर्ज है एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए.

Next Post

सड़कों पर रात के वक्त चला विशेष सफाई अभियान

Sat May 30 , 2026
ग्वालियर। शहर को स्वच्छ एवं धूल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्वालियर नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को रेलवे स्टेशन तिराहा, गोला का मंदिर, पिंटो पार्क, डीडी नगर, महाराजपुरा एयरफोर्स गेट, यूनीपैच फैक्ट्री, सिंधी स्टैंड, आकाशवाणी, सूर्य नमस्कार मार्ग, […]

You May Like