
ग्वालियर। शहर को स्वच्छ एवं धूल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्वालियर नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को रेलवे स्टेशन तिराहा, गोला का मंदिर, पिंटो पार्क, डीडी नगर, महाराजपुरा एयरफोर्स गेट, यूनीपैच फैक्ट्री, सिंधी स्टैंड, आकाशवाणी, सूर्य नमस्कार मार्ग, एमआईटीएस कॉलेज रोड, गोविंदपुरी, अलकापुरी, कलेक्ट्रेट रोड, ओल्ड पड़ाव आरओबी, लक्ष्मणपुरा, हजीरा, चार शहर का नाका, सागरताल चौरााहा, पड़ाव, जिंसी नाला, इंदरगंज, जयेंद्रगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोड स्वीपिंग मशीनें से सफाई कराई गई।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने नागरिकों से अपील की है कि रात्रिकालीन सफाई अभियान के दौरान सहयोग करें तथा सड़कों पर कचरा न फैलाएं, ताकि ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और धूल-मुक्त बनाने के प्रयासों को सफलता मिल सके।
आज इन मार्गों पर होगी सफाई
मुरैना आरओबी, गोला का मंदिर, काली ब्रिज, 7 नंबर चौराहा, बहोड़ापुर, गांधी रोड, राजमाता तिराहा, हाईकोर्ट तिराहा, स्वामी विवेकानंद तिराहा, चंद्रवदनी नाका, संभाग आयुक्त कार्यालय, जीआरएमसी, रामसेवक घाटी, डीआरपी लाइन, बहोड़ापुर, आनंद नगर रोड, देवका गार्डन, उरवाई गेट, 100 फीट रोड, पड़ाव, जिंसी नाला, इंदरगंज एवं वीरपुर बांध क्षेत्र में विशेष सफाई की जाएगी।
1 जून को इन क्षेत्रों में चलेगा अभियान
रेलवे स्टेशन तिराहा, गोला का मंदिर, पिंटो पार्क, डीडी नगर, महाराजपुरा एयरफोर्स गेट, आकाशवाणी, दर्शन सिंह मार्ग, एमआईटीएस रोड, गोविंदपुरी, अलकापुरी, कलेक्ट्रेट रोड, ओल्ड पड़ाव आरओबी, सागरताल, जिंसी नाला, इंदरगंज, जयविलास पैलेस, थीम रोड, 1000 बिस्तर अस्पताल, बेटी बचाओ चौराहा, सिंधी कॉलोनी, वीरपुर बांध तथा एजी ऑफिस पुल, न्यू पड़ाव पुल, पुराना पड़ाव पुल, तारागंज नगर पुल और बिरला नगर पुल क्षेत्र में रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा सफाई कार्य किया जाएगा। यह अभियान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से प्रातः 4 बजे तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम की रोड स्वीपिंग मशीनें शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं व्यस्त क्षेत्रों में सफाई कार्य करेंगी। इसके साथ ही सफाई अमले द्वारा सड़क किनारों की सफाई, धूल हटाने एवं कचरा संग्रहण का कार्य भी किया जाएगा।
