VIP रोड हादसा या साजिश? राजाभोज प्रतिमा के पास फोन पर बात करते-करते तालाब में गिरी युवती, मौत पर सस्पेंस

भोपाल। बड़े तालाब में 18 साल की युवती के पानी में तैरते मिले शव का पीएम कराया गया. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई तलैया थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

जानकारी के मुताबिक युवती बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहती है. शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ वह वीआईपी रोड पर घूमने आई थी. सभी दोस्त राजाभोज प्रतिमा के पास जब घूम रहे थे. इस दौरान युवती को एक फोन आया वह बात करते हुए शीतला मंदिर के पास रैलिंग तक पहुंच गई. इसके कुछ ही देर बाद युवती का शव पानी में तैरता मिला. तलैया पुलिस को तुरंत ही घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया. पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह घटना के समय अर्सलान नाम के व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी.

युवती के परिजन सूचना पर मौके पर पहुंचे और पुलिस के सामने इसे साजिश बताया. जानकारी सामने आई है कि युवती ने करीब एक साल पहले श्यामला हिल्स थाने में ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया था. उस दौरान वह नाबालिग थी और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई थी. मामले में आरोपी शाहरुख, जावेद उर्फ भैयू, फैजान और उसकी पत्नी जोया का नाम शामिल है. आरोपी शाहरुख पर युवती के साथ ज्यादती का आरोप है और अन्य आरोपियों पर सहयोग करने का. मामला कोर्ट में चल रहा है. मामले में आरोपी जमानत में बाहर भी हैं. परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी पर समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमका भी रहे थे. तलैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

क्यों घूम रहे हो पूछने पर छुरी से किया था जानलेवा हमला, हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sat May 30 , 2026
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले हथियार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 28 मई फरियादी जावेद खान (45) निवासी घोडा नक्काश गली ने शिकायत दर्ज कराई. जावेद ने पुलिस […]

You May Like