दहलान धाम के हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ी

सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के दहलान धाम स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को चोरों ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखी रकम पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रघु केसरी और सिंहपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

ग्रामीणों का कहना है कि शिवराजपुर और आसपास के धार्मिक स्थलों में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। कुछ माह पहले गांव के गाजीपुर देवी मंदिर में भी चांदी की चोरी हुई थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव की सीमाएं जंगल और पन्ना जिले की सीमा से जुड़ी हैं, जिसके कारण क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने शिवराजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग फिर उठाई है। रुद्र प्रताप त्रिपाठी की ओर से पुलिस चौकी के लिए स्थान और भवन उपलब्ध कराने की बात भी कही जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद अब तक चौकी स्थापित नहीं हो सकी है।

ईनाम की हो चुकी है घोषणा

मंदिर से करीब 25 किलो चांदी चोरी होने के मामले में अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद मुंबई के उद्योगपति और शिवराजपुर निवासी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने चांदी चोरी करने वालों का सुराग देने अथवा उन्हें पकड़वाने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

मंदिरों में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

मंदिरों की सुरक्षा को लेकर श्री त्रिपाठी की ओर से एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। दहलान धाम और अन्य मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मंदिरों में चांदी से जुड़े कार्य भी उनके सहयोग से कराए गए हैं। इसके बावजूद दहलान धाम में दानपेटी तोड़े जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

बिजली का तार टूटकर पंडाल में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल

Sat Sep 26 , 2026
मंडला: जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार 26 सितम्बर की तड़के गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है, […]

You May Like