​मिशन बूथ मजबूत: जीतू पटवारी ने बदली सीधी, मंदसौर और सागर सहित 10 जिलों की टीम, अनुभव और युवाओं को मौका

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिला कार्यकारिणियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में की गई हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सीधी, मंदसौर, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, सागर शहर, पन्ना, टीकमगढ़ और गुना जिलों में नई जिला कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने बताया कि नवगठित समितियों में अनुभवी, समर्पित और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीमों के माध्यम से प्रदेशभर में पार्टी गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

डॉ. कामले ने कहा कि मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि शेष जिलों की कार्यकारिणियों की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Next Post

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

Thu May 21 , 2026
ग्वालियर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में स्थापित स्व. राजीव जी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित ने किया। पुरूपांजलि कार्यक्रम […]

You May Like