पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

ग्वालियर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में स्थापित स्व. राजीव जी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित ने किया।

पुरूपांजलि कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी अध्याय रहा है। वे न केवल भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने, बल्कि अपने नेतृत्व में उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की दिशा में कई साहसिक कदम उठाए। उनका विजन स्पष्ट था एक स्वतंत्र, समृद्ध, और तकनीकी रूप से सशक्त भारत। पुण्यतिथि कार्यक्रम में वीर सिंह तोमर, उदल सिंह, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, रामबाबू श्रीवास, अवनीश गौर, बेताल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, महेश धनोलिया, श्रीमती रेखा जाटव, धर्मवीर राठौर, महादेव अपोरिया, अब्दुल हमीद पप्पू, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, संतोश शर्मा थाटीपुर, कैलाश चावला, गोविंद दास अग्रवाल, विष्णुकांत शर्मा, प्रताप राव महाडिक, शुभम सिंह सिकरवार, राकेश बाथम, सोहिल खान, मनीष यादव आदि उपस्थित थे।

Next Post

3 साल में मजबूत होंगे सभी कमजोर जिला सहकारी बैंक, पैक्स में मोबाइल ऐप से होगा लेन-देन, 30 जून तक सदस्यता

Thu May 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में नवीन सदस्य बनने के लिए सदस्यता अभियान 30 जून तक चलाएं। गत 14 अप्रैल से शुरू सदस्यता अभियान के जरिए पैक्स में 10 लाख नवीन सदस्य जोड़ें। उन्होंने कहा कि वर्ष में सवा लाख नए […]

You May Like