जनसुनवाईः पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी शिकायतें ज्यादा आईं

इंदौर: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 110 आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. सबसे ज्यादा मामले पति पत्नी और बेटा बहू के विवाद, पैसों के लेन देन, प्लॉट मकान और जमीन संबंधी धोखाधड़ी, फाइनेंशियल फ्रॉड, दुकान पर कब्जा तथा महिला अपराध से जुड़े रहे. पुलिस कमिश्नर ने एक एक आवेदक की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की बात भी रखी, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए. कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर तो कुछ मामलों में फोन पर निर्देश देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई. इस दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. शिकायतों की गंभीरता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Next Post

बेहतर पुलिसिंग पर 18 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Wed Jul 8 , 2026
इंदौर: बेहतर पुलिसिंग और उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर अपराधों के खुलासे, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत राहत दिलाने […]

You May Like