संजय कुमार शुक्ल को गृह और विमानन, शिवशेखर शुक्ला को GAD की कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल और शिवशेखर शुक्ला के विभागों का पुनर्विन्यास किया गया है, वहीं 2012 बैच के आईएएस अरविंद कुमार दुबे को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए आदेश में संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग के साथ-साथ विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं शिवशेखर शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग, विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ, समन्वय (मुख्य सचिव कार्यालय) के साथ संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान, भारत भवन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा आईएएस अरविंद कुमार दुबे, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव और कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक हैं, को अपने मौजूदा दायित्वों के साथ अस्थायी रूप से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

 

 

Next Post

पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर सनराइजर्स हैराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

Thu May 7 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) कूपर कॉनली (नाबाद 107) का शतक गया बेकार, हाइनरिक क्लासन (69), इशान किशन (55), ट्रेविस हेड (38) और अभिषेक शर्मा ( 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स […]

You May Like