वेयरहाउस सब्सिडी के नाम पर रिश्वत मांगने वाला कृषि मंत्रालय का अफसर निलंबित

सीहोर: वेयरहाउस की सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सीहोर में निरीक्षण के दौरान अधिकारी पर वेयरहाउस संचालकों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। शिकायत में शिवाय वेयरहाउस से एक लाख रुपए और श्रीकृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपए मांगने की बात सामने आई।
शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची, जिसके बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और आगे विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है।

Next Post

पारिवारिक विवाद में नशे में पति ने पत्नी का गला रेता

Mon Sep 21 , 2026
इंदौर: शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया गांव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया. गर्दन पर वार होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला. महिला को उसके […]

You May Like