पेपरलेस बूथ प्रणाली से मतदाताओं को कर रहे जागरूक

नर्मदापुरम: मध्‍यप्रदेश में होने वाले उपनिर्वाचनों में पेपरलेस बूथ प्रणाली अपनाई जा रही है। नर्मदापुरम कमिश्नर के.जी. तिवारी ने कहा कि मतदाताओं, अभ्‍यर्थियों और राजनीतिक दलों को इस नई प्रणाली से परिचित कराना आवश्यक है।

इलेक्‍शन आईकॉन सारिका घारू ने हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में जागरूकता अभियान चलाया है और इसकी रिपोर्ट तिवारी को सौंपी। रिपोर्ट में बताया गया कि पेपरलेस प्रक्रिया से पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता और लागत में कमी संभव है। यह प्रणाली कम मानव श्रम में अधिक प्रभावी चुनाव कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Next Post

CM कल पहली बार दंदरौआ आ रहे, भाजपा तैयारी में जुटी

Fri Jun 27 , 2025
भिंड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 28 जून को जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम आ रहे हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा आरके गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मंडल अध्यक्ष सुभाष […]

You May Like