
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर में टहल रही एक वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर लुटेरों ने मंगलसूत्र लूट लिया और मौके से फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सुशीला केशरवानी 60 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल की शाम लगभग 7:15 बजे घर से अकेले टहलने निकली थी जैसे ही बाबा श्रीवास्तव के घर के सामने जयप्रकाश नगर पहुंची तभी पीछे से स्कूटी में 2 लडक़े आये और पीछे बैठे लडक़े ने उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र, साईड से खींच लिया और दोनों गायत्री नगर तरफ भाग गये। लुटेरों की उम्र लगभग 20-22 वर्ष होगी। पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
