एप इंस्टॉल करते ही मोबाइल हुआ हैक, खातों से उड़ी रकम

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत दर्शनी निवासी युवक ने जैसे ही जिया एप इंस्टॉल किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके दो खातों से रकम उड़ गई। पुलिस के मुताबिक आनंद साहू 31 वर्ष निवासी दर्शनी के मोबाइल में इंडियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पैसों का लेनदेन वाला एप है जिन्होंने मोबाइल में रील्स देख कर जिया एप को मोबाइल में इंस्टॉल किया जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया, उसने मोबाइल सर्विस सेंटर लेकर गया और मोबाइल का साफ्टवेयर अपडेट करा दिया जिससे मोबाइल ठीक हो गया, इसके बाद उसे पता चला कि उसके दोनों खातों से कुल 61 हजार रूपये निकाल लिए गए है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सिंगापुर में जीआईसी के सीईओ के साथ बैठक की सीतारमण ने

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर में गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर इन्वेस्ट कॉर्पोरेशन (जीआईसी) के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) लिम चाउ कियाट से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में भारत की आर्थिक प्रगति, देश में […]

You May Like