सिंगापुर में जीआईसी के सीईओ के साथ बैठक की सीतारमण ने

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर में गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर इन्वेस्ट कॉर्पोरेशन (जीआईसी) के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) लिम चाउ कियाट से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में भारत की आर्थिक प्रगति, देश में निवेश के बढ़ते अवसरों और भारत में लंबे समय के संस्थागत निवेश के लिए बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा की गयी। जीआईसी सिंगापुर का एक प्रमुख संस्थागत निवेशक संस्थान है।

श्रीमती सीतारमण और जीआईसी के श्री लिम के बीच हुई बातचीत में भारत की लंबी अवधि की वृद्धि की संभावनाओं और अवसंरचना तथा वित्तीय सेवाओं जैसे विकासोन्मुख क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने में संस्थागत निवेशकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

वित्त मंत्री के साथ इस मुलाकात में श्री लिम के साथ जीआईसी के श्री रवि बालासुब्रमण्यन (हेड, इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट्स, इक्विटीज़), श्री जॉन टैंग (हेड, टैक्स, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज़) और सुश्री रितिका मानकर (वाइस प्रेसिडेंट और मैक्रो स्ट्रैटेजिस्ट, मैक्रो एंड कैपिटल मार्केट्स, टोटल पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी ग्रुप) भी मौजूद थीं।

Next Post

पैदल जा रहे बालक के पैरों पर चढ़ा ट्रक, ड्राइवर फरार

Sat Oct 10 , 2026
ब्यावरा। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से पैदल दूध लेने निकले 15 वर्षीय लडक़े को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में किशोर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं. चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार विंध्याचल कॉलोनी निवासी जितेंद्र पिता […]

You May Like