पैदल जा रहे बालक के पैरों पर चढ़ा ट्रक, ड्राइवर फरार

ब्यावरा। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से पैदल दूध लेने निकले 15 वर्षीय लडक़े को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में किशोर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं. चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार विंध्याचल कॉलोनी निवासी जितेंद्र पिता तुलसीराम कुशवाह पैदल दूध लेने जा रहा था इसी दौरान राजगढ़ की ओर से आ रहे राजस्थान पासिंग ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर में ट्रक का पहिया उसके दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि राजस्थान नंबर के ट्रक की पहचान कर ली गई है. फरार हुए चालक जारी है.

Next Post

एसआईआर के विरोध में चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत सैकड़ों नेता हिरासत मे

Sat Oct 10 , 2026
चंडीगढ़ 10 अक्टूबर (वार्ता) चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आप नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के […]

You May Like