जंगली जानवरों से फसल बचाने की जद्दोजेहद, दर्जनों गांवों में फसलों को नष्ट कर रहे जानवर

झाडला। इन दिनों झाडला सहित दर्जनों गांवों में जंगली जानवर फसलों को चौपट कर रहे है, इन हालातों से किसान खासा परेशान है. रात-रात भर जागकर रखवाली करना पड़ रही है. जानवर फसलों का खाकर या फिर उन्हें रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे है.

जानकारी के अनुसार झाडला सहित ग्राम पखरी,बिसारती,खलेली,झुमका,और आसपास गांव में जंगली सुअर, बंदर, नील गाय व अन्य जानवर खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है.

जंगली सुअर सबसे अधिक फसलों को क्षति पहुंचा रहे है, झुंड केे झुंड खेतों में आ धमकते है और फसल तहस-नहस कर देते है. फसल के साथ ही आलू, मटर, टमाटर आदि सब्जी चौपट कर रहे है. रात के समय अधिक नुकसान पहुंचा रहे है.

ठंड में रात भर जागना पड़ रहा

जानवरों से फसलों को बचाने किसानों को कड़ाके की ठंड में रात भर खुले आसमान के नीचे जागकर फसलों की रखवाली करना पड़ रही है. बंदर भी बड़ी संख्या में खेतो में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है, यह झुंड में आकर खेतों में आ पहुंचते है. फसल खाते भी है और मचाते हुए तहस -नहस कर देते है.

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने पथरिया में हेलमेट न पहनने वालों के चालान काट कर पहनाए हेलमेट

Mon Dec 8 , 2025
पथरिया/दमोह. जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने और दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि कम करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है.इसी क्रम में पथरिया में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आज विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने […]

You May Like